क्रिकेट

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 8 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Mullanpur Pitch Report: मुल्लांपुर में में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 27 मई को होगा. पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 मुकाबले जीते हैं और शानदार लय में नजर आ रही है. वहीं, रियान पराग के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है. अब दोनों टीमें मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (RR vs SRH Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए हैं. इनमें से 14 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 9 मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किए हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी. पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में 57 रन से जीत हासिल की थी.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (RR vs SRH Key Players To Watch)

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मुकाबलों में 217.61 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं. वहीं, ध्रुव जुरेल के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 134.92 की स्ट्राइक रेट से 282 रन निकले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने पिछले 10 मैचों में 44.7 की औसत से 447 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 10 मुकाबलों में 16 विकेट झटके हैं, जबकि साकिब हुसैन ने पिछले 10 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा टीम को विस्फोटक शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल और रियान पराग मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर टीम को मजबूती देंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs SRH Eliminator Match Playing Prediction)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पूंजा और बृजेश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2026 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).