खेल की खबरें | ओडिशा ओपन बैडमिंटन : मालविका बंसोड को हराकर उन्नति हुड्डा फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा उन्नति हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ को हराकर शनिवार को यहां ओडिशा ओपन बैडमिंटन महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

कटक, 29 जनवरी युवा उन्नति हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ को हराकर शनिवार को यहां ओडिशा ओपन बैडमिंटन महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

उन्नति (14 वर्ष) ने खिताब की प्रबल दावेदार मालविका पर 50 मिनट तक चले रोमांचक सेमीफाइनल में 24 . 22, 24 . 22 से जीत दर्ज की ।

मालविका ने हाल ही में इंडिया ओपन में साइना नेहवाल को हराया और सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंची जिसमें पी वी सिंधू ने उसे मात दी । उसने जूनियर विश्व रैंकिंग में नंबर एक तसनीम मीर को भी यहां प्री क्वार्टर फाइनल में हराया था ।

दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की 163वीं रैंकिंग वाली स्मिट तोशनीवाल ने ऊंची रैंकिंग वाली अश्मिता चालिहा को 21 . 19, 10 . 21, 21 . 17 से हराया ।

प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज ने अलग अलग तरीकों से जीत दर्ज करते हुए पुरूष एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।

प्रियांशु ने जहां कौशल धर्मामेर पर महज 36 मिनट में 21-17 21-14 से सीधे गेम में जीत हासिल की तो वहीं किरण को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी जिन्होंने हमवतन अंसल यादव के खिलाफ एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 19-21 21-12 21-14 से जीत हासिल की।

रविकृष्णा पीएस और शंकर प्रसाद उदयकुमार की पुरूष युगल जोड़ी ने हमवतन वसंत कुमार रंगनाथ और असित सूर्या पर 21-12 18-21 21-18 की जीत से फाइनल में प्रवेश किया।

अब फाइनल में उनका सामना नूर मोहम्मद अयूब अजरिन और लि खिम वाह की मलेशियाई जोड़ी से होगा जिन्होंने सचिन डायस और बुवेनेका गुनेथिलेका की श्रीलंकाई जोड़ी को 15-21 21-18 21-17 से शिकस्त दी।

साथ ही संयोगिता घोरपाडे और श्रुति मिश्रा की आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय महिला युगल जोड़ी ने भी फाइनल में प्रवेश कर लिया। संयोगिता और श्रुति की जोड़ी ने श्रीवैद्या गुराजादा और इशिका जायसवाल की भारतीय-अमेरिकी जोड़ी पर 10-21 21-18 21-17 से जीत हासिल की।

संयोगिता और श्रुति की जोड़ी का सामना त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा जिन्होंने हमवतन अरूल बाला राधाकृष्णन और निला वालुवान की जोड़ी को 21-9 21-6 से शिकस्त दी।

मिश्रित युगल में एम आर अर्जुन और त्रिसा जॉली ने बालकेशरी यादव और श्वेतापर्ण पांडा को 21 . 9, 21 . 9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई ।

 अब उनका सामना श्रीलंका के सचिव डायस और टी हेंडावा से होगा जिन्होंने भारत के मौर्यन कार्तिरावन और कुशान बालाश्री को 21-8 21-17 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी