Shocking: भुवनेश्वर में मां ने 3 बच्चों को दिया जहर, 2 ने तोड़ा दम
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके स्थित एक गांव में रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर दे दिया और बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची की हालत नाजुक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 28 मार्च : ओडिशा (Odisha) की राजधानी भुवनेश्वर (Bhubaneswar) के बाहरी इलाके स्थित एक गांव में रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर (poison) दे दिया और बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया. यह भी पढ़े: नाइजीरिया के नागरिक की मौत के बाद पश्चिमी दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस को भी पीटा
इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची की हालत नाजुक है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि महिला और उसकी 18 माह की बच्ची की हालत नाजुक है और उनका कटक के एक अस्पताल में उपचार जारी है. महिला दिहाड़ी मजदूर के तौर पर कार्य करती है.
उन्होंने बताया कि यह घटना चंदाका पुलिस थानांतर्गत मेंढासल गांव में हुई. अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र तीन साल और साढ़े चार साल थी. उन्होंने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है कि महिला ने बच्चों को जहर क्यों दिया और खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया.
संबंधित खबरें
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
Buldhana Shocker: बुलढाणा में खौफनाक वारदात, पत्नी को मारने की तीन नाकाम कोशिशों के बाद पति ने दी 1 लाख की सुपारी; एक्सीडेंट का दिया रूप
\