देश की खबरें | ओडिशा : उफान पर बह रही महानदी कुछ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में महानदी के बाढ़ का पानी भर जाने के कारण जहां कई लोगों के जीवन में मुसबीतें खड़ी हो गयी हैं वहीं कुछ पर्यटकों के लिए यह नदी आकर्षण का केंद्र बन गयी है और वे लबालब बह रही नदी को निहारने के लिए उमड़ पड़े हैं।

कटक (ओडिशा), 17 अगस्त ओडिशा में मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में महानदी के बाढ़ का पानी भर जाने के कारण जहां कई लोगों के जीवन में मुसबीतें खड़ी हो गयी हैं वहीं कुछ पर्यटकों के लिए यह नदी आकर्षण का केंद्र बन गयी है और वे लबालब बह रही नदी को निहारने के लिए उमड़ पड़े हैं।

कटक जिले में पिछले दो दिनों में सैकड़ों लोग मुंडाली, नारज और जोबरा बैराज पर उफान पर बह रही नदी को देखने के लिए एकत्रित हो गए हैं। इन लोगों में बच्चे, स्कूली छात्र, प्रेमी जोड़े और महिलाएं भी शामिल हैं। वे नदी की तस्वीरें खींच रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं तथा कुछ लोग नदी के किनारे खड़े होकर ‘सेल्फी’ भी ले रहे हैं।

इन बैराज पर लोगों के उमड़ने के कारण यातायात की रफ्तार मंद पड़ गयी है और पुलिस को यातायात के प्रबंधन के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। राज्य में महानदी पर बने कई अन्य पुलों पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।

महानदी जब भी उफान पर बहती है तो पहले भी ऐसे नजारें देखने को मिले । नदी के कई हिस्से ज्यादातर मौसम में सूखे पड़े रहते हैं। यह नदी 494 किलोमीटर लंबी है।

विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने लोगों से अपनी जान खतरे में नहीं डालने और सेल्फी लेने के चक्कर में नदी के करीब न जाने की अपील की है। हालांकि, इसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है।

महानदी में बाढ़ की स्थिति काफी चिंताजनक है और 237 गांवों में करीब 1.5 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

महानदी के घाटी क्षेत्र में बाढ़ के पानी का प्रवाह मंगलवार मध्यरात्रि के बाद चरम पर पहुंच गया। मुंडाली बैराज में जल स्तर बुधवार दोपहर एक बजे कम होकर 11.13 लाख क्यूसेक रह गया है।

ओडिशा में इस मौसम की पहली बाढ़ से 10 जिलों में दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 27,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है और अस्थायी शिविरों में ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें