देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से तीन दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र को बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

भुवनेश्वर, तीन अप्रैल ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र को बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

17वीं ओडिशा विधानसभा का तीसरा सत्र 13 फरवरी को शुरू हुआ था और इसे पांच अप्रैल तक जारी रहना था। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह देखते हुए कि कोई और महत्वपूर्ण कार्य नहीं बचा है, सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाता है।

इससे पहले, सरकार के मुख्य सचेतक सरोज कुमार प्रधान ने विधानसभा को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा, जिसका सत्ता पक्ष के सदस्यों ने समर्थन किया।

सत्र के 25 कार्य दिवसों के दौरान सदन ने तीन महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए - ‘ओडिशा विनियोग विधेयक, 2025’, ‘ओडिशा विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024’ और ‘ओडिशा राज्य राजमार्ग प्राधिकरण विधेयक, 2025’।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी वित्त विभाग के भी प्रभारी हैं।

मुख्यमंत्री ने 17 फरवरी को 2025-26 वित्त वर्ष के लिए 2,90,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ वार्षिक बजट पेश किया।

सत्र काफी हंगामेदार रहा और सदन की कार्यवाही कई दिनों तक स्थगित रही। विधानसभा के इतिहास में पहली बार सभी (14) कांग्रेस सदस्यों को अनुशासनहीनता और अनियंत्रित व्यवहार के आरोप में सात कार्य दिवसों के लिए निलंबित कर दिया गया।

विधानसभा ने दो अप्रैल को सदन की कार्यवाही के अंतिम दिन रात भर कार्यवाही आयोजित करके भी एक रिकार्ड बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी