देश की खबरें | ओडिशा: आईटीआई ब्रह्मपुर ने सौर वृक्ष विकसित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजाम जिले स्थित ब्रह्मपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्रों ने एक सौर वृक्ष विकसित करके उसे अपने परिसर में लगाया है।

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 28 मई ओडिशा के गंजाम जिले स्थित ब्रह्मपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्रों ने एक सौर वृक्ष विकसित करके उसे अपने परिसर में लगाया है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सौर पैनल लगाने में जगह की कमी सबसे बड़ी बाधा होती है। उन्होंने बताया कि इस सौर वृक्ष की खासियत यह है कि यह बहुत कम जगह लेता है और इसे इमारत के पास कहीं भी लगाया जा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि यह ढांचा धातु से बना है और इसे वृक्ष की तरह बनाया गया है। अधिकारी ने बताया कि वृक्ष की धातु से बनी शाखाओं से जुड़े सौर पैनल सूरज की रोशनी की मदद से ऊर्जा उत्पादन करते हैं। उन्होंने बताया कि दो किलोवाट की प्रणाली का परीक्षण हाल ही में शुरू हुआ है।

आईटीआई ब्रह्मपुर के प्राचार्य रजत पाणिग्रही ने बताया, ‘‘वृक्ष को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि प्रत्येक सौर पैनल को सूरज की पूरी-पूरी रोशनी मिलती है।’’

सूत्रों ने बताया कि 12 फुटे ऊंचे वृक्ष में 12 सौर पैनल हैं और उसे बनाने में दो लाख रुपये खर्च हुए हैं।

पाणिग्रही ने दावा किया, ‘‘सौर वृक्ष की अवधारणा नयी नहीं है, लेकिन आईटीआई ब्रह्मपुर ने इसे राज्य में पहली बार बनाया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now