देश की खबरें | बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में भारी बारिश के आसार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है जिससे ओडिशा में अगले सप्ताह भारी बारिश होने के आसार हैं।
भुवनेश्वर, 16 सितंबर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है जिससे ओडिशा में अगले सप्ताह भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि दो सप्ताह में दूसरी बार और दो महीनों में पांचवीं बार कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के ऊपर रविवार को ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बनेगा। इसके प्रभाव से इसी क्षेत्र में 48 घंटों में यह कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।
विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पुरी, कालाहांडी, कंधमाल, बोलंगीर, गजपति, गंजम और जगतसिंहपुर जिलों के कुछ स्थानों पर रविवार को भारी बारिश होने के आसार हैं।
उसने कहा कि खुर्दा, कटक और पुरी समेत कई अन्य जिलों में सोमवार को बारिश हो सकती है।
बौद्ध, अंगुल, सुबर्णपुर, कंधमाल और कालाहांडी जिलों में मंगलवार को भारी वर्षा हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)