देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने बालासोर शहर से आंशिक रूप से कर्फ्यू हटाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बालासोर शहर में सरकार ने शुक्रवार को
बालासोर, 21 जून ओडिशा के बालासोर शहर में सरकार ने शुक्रवार को
स्थिति में सुधार के बाद कर्फ्यू आंशिक रूप से हटा लिया।
बालासोर जिला प्रशासन ने औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र से कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया है, जबकि सहदेवकुंटा और टाउन पुलिस थाना क्षेत्रों में 22 जून की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, "22 जून को सुबह पांच बजे से अपराह्न दो बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी जिसके दौरान सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और नियमित सेवाओं को काम करने की अनुमति होगी।"
ठाकरे ने बताया कि दंगा करने और कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि शनिवार को कस्बे में वाईफाई इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी, लेकिन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
उन्होंने बताया कि बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थान शनिवार को बंद रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)