देश की खबरें | आय से अधिक संपत्ति मामले में ओडिशा सरकार का अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस की सतर्कता शाखा ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति कथित रूप से अर्जित करने को लेकर नवरंगपुर के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार राउत को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 25 जून ओडिशा पुलिस की सतर्कता शाखा ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति कथित रूप से अर्जित करने को लेकर नवरंगपुर के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार राउत को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राउत को शनिवार को गिरफ्तार किया गया तथा बाद में सुंदरगढ़ जिले की एक अदालत से जमानत अर्जी नामंजूर हो जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

एक बयान में सतर्कता विभाग ने बताया कि राउत के पास 5,21,09,659 रुपये की संपत्ति है जो उनकी आय के ज्ञात स्रोत का 506 प्रतिशत अधिक है।

अधिकारियों ने बताया कि राउत अपने पास तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी होने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि राउत और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि राउत को शनिवार को विशेष सतर्कता अदालत में पेश किया गया था जिसने उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान जांच अधिकारियों ने भुवनेश्वर में उनके नाम पर दो मंजिला भवन , कटक एवं भुवनेश्वर में महंगे स्थानों पर कई भूखंड तथा नवरंगपुर जिले के उमरकोटे में एक बेनामी भूखंड पाया।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा, उनके पास 3,02,30,800 रुपये की नकदी, उनके बैंक खातों एवं बीमा जमा राशि के तौर पर 92.34 लाख रुपये, 27.27 लाख रुपये मूल्य के सोने एवं चांदी के गहने एवं घरेलू सामान भी बरामद किये गये।

बयान के अनुसार मामले की जांच जारी है। राउत को 2018 में भी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तब वह सुंदरगढ़ जिले में प्रखंड विकास अधिकारी थे।

इस बीच राउत की गिरफ्तारी से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ राउत का एक कथित फोटो वायरल हो गया है।

‘पीटीआई-’ इस फोटो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट