देश की खबरें | ओडिशा: मनरेगा कार्य में गंजाम देश में अव्वल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजाम जिले ने इस वित्तीय वर्ष में 22 जनवरी तक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत श्रम-दिवस सृजित करने और ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बरहामपुर (ओडिशा), 24 जनवरी ओडिशा के गंजाम जिले ने इस वित्तीय वर्ष में 22 जनवरी तक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत श्रम-दिवस सृजित करने और ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के 63,449 परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

गंजाम जिला परिषद (जीजेडपी) की कार्यकारी अधिकारी कीर्ति वासन वी. ने बताया कि इसी अवधि के दौरान गंजाम ने ग्रामीण रोजगार योजना के तहत 2.26 करोड़ श्रम-दिवस सृजित किए और देश में शीर्ष पर रहा।

अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत महिलाओं की भागीदारी में गंजाम जिले ने राज्य के 30 जिलों में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके अनुसार, योजना के तहत जिले में मनरेगा कार्य में महिलाओं की भागीदारी 58 प्रतिशत रही।

उन्होंने बताया कि जिले का 2022-23 वित्तीय वर्ष में 3.54 करोड़ श्रम-दिवस सृजित करने का वार्षिक लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि 2021-22 में गंजाम जिले में 1,29,290 परिवारों को 100 दिन का काम मिला और यह जिला देश में अव्वल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\