देश की खबरें | ओडिशा : कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप माझी बीजद में शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रदीप माझी ने रविवार को घोषणा की कि वह अपने समर्थकों के साथ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल होंगे। माझी ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दिया था।

नबरंगपुर (ओडिशा), 24 अक्टूबर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रदीप माझी ने रविवार को घोषणा की कि वह अपने समर्थकों के साथ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल होंगे। माझी ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दिया था।

उन्होंने कहा कि इस सबसे पुरानी पार्टी की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर लोगों के वास्ते काम करने की ‘कोई गुंजाइश’ नहीं बची है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने समर्थकों के साथ मैं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुवाई वाले बीजद में शामिल हो जाऊंगा। उनके पास कोरापुट क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दृष्टि है।’’

गत 22 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़ने से पहले तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे इस आदिवासी नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस का जनाधार ‘काफी घट गया’ है और वह निकट भविष्य में राज्य की सत्ता में नहीं आ पायेगी।

नबरंगपुर के पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने बीजद में जाने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि वह दक्षिण ओडिशा के पिछड़े जिलों के लोगों के लिए और काम करना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि 28 अक्टूबर को उनके सत्तारूढ़ दल बीजद का दामन थामने की संभावना है।

माझी ने बीते शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ी थी। वह 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव बतौर कांग्रेस प्रत्याशी हार गये थे।

माझी हाल के दिनों में कांग्रेस छोड़ने वाले तीसरे नेता हैं। लक्ष्मीपुर से पार्टी के पूर्व विधायक कैलाश कुलेसिका और कोटपाड से पूर्व विधायक चंद्रशेखर माझी ने हाल ही में बीजद का दामन थामा था। उनके पिता भगवान माझी बीजू पटनायक के समर्थक थे और तत्कालीन जनता दल से राज्यसभा के सदस्य बने थे। उनके दादा नीलाम्बर माझी भी स्वतंत्र पार्टी के सदस्य थे।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में माझी के समर्थकों एवं सात विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू