देश की खबरें | ओडिशा: निर्माणाधीन पुलिया गिरने से चार बच्चों समेत पांच की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के रायगड़ा जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुलिया गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रायगड़ा, 31 जुलाई ओडिशा के रायगड़ा जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुलिया गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

घटना कल्याणसिंहपुर प्रखंड के उपरसाजा गांव में उस समय घटी, जब ये लोग पुलिया के नीचे जमा हुए बारिश के पानी में नहा रहे थे और अचानक यह ढह गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं।

शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए पटनायक ने एक बयान में कहा, ‘‘घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

ओडिशा के कानून मंत्री जगन्नाथ सराका और रायगड़ा के विधायक मकरंद मुदुली ने घटनास्थल का दौरा किया और पांच लोगों की मृत्यु पर शोक जताया।

अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों के एक दल ने मलबा हटाया।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हुआ था, क्योंकि ठेकेदार ने निर्माण स्थल से अपने मजदूरों को हटा लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी