खेल की खबरें | ओडिशा एफसी की बेंगलुरु एफसी पर रोमांचक जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में बुधवार को यहां मेजबान बेंगलुरू एफसी को 3-2 से मात दी।

बेंगलुरु, 22 जनवरी ओडिशा एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में बुधवार को यहां मेजबान बेंगलुरू एफसी को 3-2 से मात दी।

ओडिशा एफसी के ब्राजीली स्ट्राइकर डिएगो मौरिसियो ने 29वें व 38वें मिनट में दो गोल (दोनों पेनल्टी किक पर) जबकि जैरी माविहिंगथांगा ने 50वें मिनट में एक गोल किया।

 मौरिसियो को दो गोल करने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

बेंगलुरु एफसी को एडगर मेंडेज ने 10वें जबकि दिग्गज सुनील छेत्री ने 13वें मिनट में गोलकर 2-0 से आगे कर दिया था लेकिन टीम इस बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी।

बेंगलुरू एफसी को मैच के 27वें मिनट के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि एलेक्जेंडर जोवानोविच ने मौरिसियो को गिराकर फाउल कर दिया। रेफरी ने इसके बाद जोवानोविच को रेड कार्ड दिखा दिया।

  इस हार के बाद बेंगलुरू एफसी 17 मैचों में आठ जीत, चार ड्रा और पांच हार से 28 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। ओडिशा एफसी 17 मैचों में छह जीत, छह ड्रा और पांच हार से 24 अंक लेकर तालिका में सातवें से छठे स्थान पर गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड