जरुरी जानकारी | ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 1.15 लाख करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं का किया उद्घाटन, शिलान्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कुल 1,15,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली 24 औद्योगिक परियोजनाओं का बृहस्पतिवार को उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इससे 36,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

जाजपुर, 22 मई ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कुल 1,15,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली 24 औद्योगिक परियोजनाओं का बृहस्पतिवार को उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इससे 36,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

मुख्यमंत्री ने यहां एक समारोह में चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें कलिंग नगर औद्योगिक केंद्र में टाटा स्टील लिमिटेड के 50 लाख टन सालाना क्षमता का एकीकृत स्टील प्लांट (आईएसपी) का विस्तार शामिल है। इस पर 47,599 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना से 4,625 नौकरियों सृजित होने का अनुमान है।

अन्य परियोजनाओं में जेएसएल समूह का पेट्रोलियम एवं सौर ऊर्जा उद्यम (470 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 20 अन्य औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) का 61,769 करोड़ रुपये के निवेश से इस्पात संयंत्र का विस्तार भी शामिल है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह इकाई क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात विनिर्माण इकाई बनने के लिए तैयार है और इससे प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के 14,000 अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\