देश की खबरें | ओडिशा उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी के लिए पांच केंद्रीय मंत्री करेंगे प्रचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के वास्ते प्रचार करने के लिए पांच केंद्रीय मंत्रियों समेत 40 प्रचारकों की सूची जारी की है।

भुवनेश्वर, 16 मई ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के वास्ते प्रचार करने के लिए पांच केंद्रीय मंत्रियों समेत 40 प्रचारकों की सूची जारी की है।

भाजपा की ओडिशा इकाई द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग को सौंपी गई सूची में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी, अश्विनी वैष्णव और बिश्वेश्वर टुडू के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा सूची में भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती, राज्य प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी, सांसद सुरेश पुजारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी शामिल है।

भाजपा ने ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र अपनी पूर्व विधायक राधा रानी पांडा को मैदान में उतारा है। इस सीटपर उपचुनाव 31 मई को होगा। पांडा ने 2014 के आम चुनाव में सीट पर जीत दर्ज की थी।

राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने ब्रजराजनगर के पूर्व विधायक किशोर मोहंती की पत्नी अलका मोहंती को उम्मीदवार बनाया है। किशोर मोहंती का पिछले साल 30 दिसंबर को निधन हो गया था, इसीलिए इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष किशोर पटेल को टिकट दिया है।

अधिसूचना के अनुसार, उपचुनाव के लिए मतदान 31 मई को होगा। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 17 मई है। मतगणना तीन जून को की जाएगी।

ब्रजराजनगर सीट पर कुल 2,14,261 मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए 279 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू