देश की खबरें | ओडिशा उपचुनाव : तिरतोल सीट पर बीजद ने दिवंगत विधायक के बेटे को उम्मीदवार बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजद ने सोमवार को तिरतोल सीट पर दिवंगत विधायक विष्णु दास के बेटे विजयशंकर दास को तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 12 अक्टूबर बीजद ने सोमवार को तिरतोल सीट पर दिवंगत विधायक विष्णु दास के बेटे विजयशंकर दास को तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

ओडिशा में सत्तारूढ़ दल ने बालेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए स्वरूप कुमार दास को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े | Sarat Kumar Kar Dies: ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.

भाजपा ने बालेश्वर सीट पर निवर्तमान विधायक मदन मोहन दत्त के पुत्र मानस कुमार दत्त को उम्मीदवार बनाया है और राजकिशोर बेहरा को जगतसिंहपुर जिले में तिरतोल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है जो महीना पहले कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे।

निवर्तमान विधायकों की मौत के बाद दोनों सीटों पर चुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

यह भी पढ़े | ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कार का कोरोना महामारी से निधन: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीजू जनता दल (बीजद) के उपाध्यक्ष देवीप्रसाद मिश्रा ने पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अनुशंसा पर दोनों उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। यह जानकारी पार्टी ने बयान जारी कर दी।

तिरतोल को बीजद का गढ़ माना जाता है और भाजपा उपचुनाव में इस पर जीत के लिए बहुत मशक्कत कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट