देश की खबरें | ओडिशा: 11 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, छह गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस ने बालासोर जिले में 11 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 10 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है और मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बालासोर, 28 अक्टूबर ओडिशा पुलिस ने बालासोर जिले में 11 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 10 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है और मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ की जब्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को की गई।
पुलिस महानिरीक्षक पूर्वी रेंज हिमांशु कुमार लाल और बालासोर के अधीक्षक सुधांशु शेखर सदांगी ने कहा, खुफिया जानकारी के आधार पर सहदेवखुंटा थाना क्षेत्र में फूलदी के पास एक स्थान पर छापेमारी की गई।
लाल ने कहा, ''पुलिस ने 11 करोड़ रुपये मूल्य की 10 किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसे छह पॉलीथिन के पैकेट में बांध कर रखा गया था।''
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पांच स्थानीय और मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मादक पदार्थ के अलावा एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटर, पांच मोबाइल फोन और 21 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)