खेल की खबरें | ओडिशा, आंध्र, कर्नाटक और बंगाल को जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में मिली जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और बंगाल ने शुक्रवार को यहां जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के पांचवें दिन अपने-अपने मैच जीते।

जालंधर, 13 सितंबर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और बंगाल ने शुक्रवार को यहां जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के पांचवें दिन अपने-अपने मैच जीते।

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव ने भी पूरे अंक अर्जित किए जबकि दिन के अंतिम मैच में तमिलनाडु और झारखंड ने 1-1 से ड्रॉ खेला।

दिन के पहले मैच में ओडिशा ने अरुणाचल को 8-0 से हराया।

प्रमोद पाल (21 वां, 26 वां, 31 वां, 37 वां, 46 वां और 49 वां मिनट) के छह गोल के दम पर दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव ने असम को 11-0 से रौंदा।

दिन के तीसरे और चौथे मैच में क्रमश: आंध्र प्रदेश ने केरल को 3-1 जबकि कर्नाटक ने दिल्ली को 6-1 से हराया। कर्नाटक के कप्तान सुनील पीबी ने हैट्रिक कर टीम की बड़ी जीत पक्की की।

बंगाल ने इसके बाद गुजरात को 3-0 से मात दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट