देश की खबरें | ओडिशा: गाय के पेट से निकाला गया 15 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजाम जिले में एक सरकारी अस्पताल में पशु चिकित्सकों ने एक बेसहारा गाय के पेट से करीब 15 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा निकाला। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ब्रह्मपुर, नौ अप्रैल ओडिशा के गंजाम जिले में एक सरकारी अस्पताल में पशु चिकित्सकों ने एक बेसहारा गाय के पेट से करीब 15 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा निकाला। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला पशु चिकित्सक डॉक्टर किरण कुमार बिसोई के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों की एक टीम ने छह साल की गाय के पेट का करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन किया।

डॉक्टर बिसोई ने कहा कि गाय के पेट से पॉलीथिन बैग, रैपर और अन्य प्लास्टिक कचरा निकाला गया।

उन्होंने कहा कि बीमार गाय को चार दिन पहले कोर्टपेटा क्षेत्र के पास विद्या नगर से उस समय बचाया गया था जब एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने अधिकारियों को उसकी स्थिति की सूचना दी।

बिसोई ने कहा कि जब गाय को अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत गंभीर थी और ​​जांच में उसके पेट में प्लास्टिक कचरा जमा होने का पता चला।

उन्होंने कहा कि पेट से प्लास्टिक निकाले जाने के बाद गाय की हालत अब स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\