देश की खबरें | 15 अक्टूबर : महान विद्वान, पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्मदिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Unlock 5: दिल्ली में कल से खुलेंगे सिनेमा हॉल, सरकार द्वारा जारी इन नियमों का करना होगा पालन.

1686 : औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़े | एसपी नेता मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1918 : शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा।

1931 : पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म।

1932 : टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। इसका नाम टाटा संस लिमिटेड रखा गया।

1934 : चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बदलकर उत्तर पश्चिम चीन हो गया और माओ सेतुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अविवादित नेता के रूप में उभरे।

1951 : अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक ‘आई लव लूसी’ का प्रसारण शुरू। इसमें लूसील बॉल और उनके पति डेसी एरनाज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। यह धारावाहिक दुनियाभर में खूब देखा और सराहा गया।

1964: सोवियत संघ के तेज-तर्रार नेता निकिता ख्रुशनेव ने अचानक संन्यास लेने का ऐलान किया, जिससे पश्चिमी देश हैरान रह गए।

1969 : सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या।

1987 : बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और आठ अन्य की हत्या।

1988 : उज्जवला पाटिल दुनिया का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

1993 : दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

1994 : पोलर सेटेलाइट लांच व्हिकल :पीएसएलवी: ने भारत के आईआरएस पी2 को कक्षा में स्थापित किया।

2003 : अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\