देश की खबरें | युवाओं को कमजोर करने वाले मोटापे और मधुमेह की भारत में जगह नहीं: जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि ऐसे समय में जब भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा रखता है, देश अपनी युवा पीढ़ी की ऊर्जा को मधुमेह, मोटापे और अन्य बीमारियों के कारण बर्बाद नहीं होने दे सकता।

हैदराबाद, नौ मार्च केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि ऐसे समय में जब भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा रखता है, देश अपनी युवा पीढ़ी की ऊर्जा को मधुमेह, मोटापे और अन्य बीमारियों के कारण बर्बाद नहीं होने दे सकता।

उन्होंने कहा कि ये तीनों समस्याएं महामारी के रूप में फैल रही हैं।

उन्होंने यहां ‘डायबिटीज इन प्रेगनेंसी स्ट्डी ग्रुप ऑफ इंडिया’ (डीआईपीएसआई) के वार्षिक सम्मेलन के इतर पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटापे के खतरे के बारे में कई बार बात की है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सिंह ने कहा, “आज के विषय की प्रासंगिकता यह है कि भारत में मधुमेह महामारी की तरह फैल रहा है और ठीक इसी तरह मोटापा भी। ये सभी चयापचय (मेटाबॉलिज्म) संबंधी विकार हैं। हर तीसरे भारतीय को फैटी लीवर (यकृत में सूजन) है।”

सिंह ने कहा कि भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और पहले पायदान पर पहुंचने का लक्ष्य रखता है।

उन्होंने कहा कि देश की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी 40 वर्ष से कम आयु की है।

उन्होंने कहा कि 2047 के भारत के निर्मात, आज की वह पीढ़ी है, जो उस वर्ष तक अपनी ऊर्जा और विशेषज्ञता के शिखर पर पहुंचने के लिए आगे बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बचपन में मोटापे के परिणामों के बारे में भी बात की।

सिंह ने मोटापे और मधुमेह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में मधुमेह की रोकथाम इसके बढ़ते बोझ को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

सिंह ने मधुमेह के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं में मधुमेह की शुरुआती जांच की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\