देश की खबरें | आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 5,292 नए मामले आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 7.39 लाख हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, आठ अक्टूबर आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 5,292 नए मामले आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 7.39 लाख हो गयी।

राज्य में एक दिन में संक्रमण से 6,102 लोगों के मुक्त होने के साथ ही अभी तक कुल 6.84 लाख लोग इलाज के बाद अपने घरों को लौट चुके हैं।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक, पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से 42 लोगों की मौत हुई है। महामारी से राज्य में अभी तक 6,128 लोगों की मौत हुई है।

अनंतपुर जिले में 362 नए मामले आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 60,000 पहुंच गयी।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक, कहा-मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दो महीने से भी ज्यादा वक्त में पहली बार पूर्वी गोदावरी जिले में पिछले 24 घंटे में 652 नए मामले आए हैं जबकि चित्तूर में सबसे ज्यादा 784 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य में अभी तक 63.5 लाख नमूनों की जांच की गई है और यहां संक्रमण की दर 11.65 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट