देश की खबरें | कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 85 दिन में पहली बार छह लाख से कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में करीब तीन माह बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख के नीचे आई है और यह कुल मामलों का 7.35 प्रतिशत है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर देश में करीब तीन माह बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख के नीचे आई है और यह कुल मामलों का 7.35 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। साथ ही कहा कि भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में एक अहम उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में BJP नेताओं की हत्या में पाकिस्तान का हाथ, IG विजय कुमार बोले ‘हमले में लश्कर और स्थानीय आतंकी शामिल’.

आज की तारीख में देश में कुल 5,94,386 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, छह अगस्त को यह संख्या 5.95 लाख थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का केवल 7.35 प्रतिशत है। यह संख्या 5,94,386 है। इस प्रकार से मामले लगातार घट रहे हैं। ’

यह भी पढ़े | PM Modi Inaugurates Arogya Van: गुजरात में PM Modi ने आरोग्य वन का किया उद्घाटन, जानें इसकी खासियत.

विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों में उपचाराधीन रोगियों की संख्या अलग-अलग है जो महामारी से लड़ने के उनके प्रयासों और इसमें मिल रही प्रगति की ओर इशारा करती हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत अभी भी शीर्ष देश है, जहां संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या सर्वाधिक है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या और ठीक हो चुके मरीजों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और आज की तारीख में यह संख्या 6,778,989 है।’’

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण मुक्त होने के नए मामलों में से 80 प्रतिशत10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 8,000 से अधिक रही, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक में यह संख्या 7,000 से अधिक रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी