देश की खबरें | गर्मी के दौरान रांची हवाई अड्डे पर बढ़ाई जा सकती है उड़ानों की संख्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर गर्मी के दौरान उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 32 की जा सकती है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रांची, 26 मार्च झारखंड में रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर गर्मी के दौरान उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 32 की जा सकती है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उड़ानों का संचालन शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन मौसम के तहत किया जाता है।

हवाई अड्डे के निदेशक विनोद शर्मा ने कहा, ''सर्दी में उड़ानों की संख्या 28 थी, जिसे गर्मी में बढ़ाकर 32 किये जाने की उम्मीद है।''

उन्होंने कहा कि शीतकालीन मौसम में 28 उड़ानों सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन रोजाना 24-25 उड़ानों का संचालन हुआ। इनमें 4,000-4,500 यात्रियों ने यात्रा की।

हाल में भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) द्वारा प्रकाशित ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (सीएसआई) में रांची हवाई अड्डे को दूसरा स्थान मिला है।

शर्मा ने कहा, ''देश के जिन 68 हवाई अड्डों में सर्वेक्षण किया गया, उनमें रांची ने दूसरा स्थान हासिल किया।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू