देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 90 हजार के करीब पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 90,000 के करीब पहुंच गई। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में आ गई है। लेकिन उन्होंने लोगों को आगाह भी किया कि सामाजिक और व्यक्तिगत व्यवहार में किसी भी चूक से मामलों में फिर से वृद्धि हो सकती है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 90,000 के करीब पहुंच गई। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में आ गई है। लेकिन उन्होंने लोगों को आगाह भी किया कि सामाजिक और व्यक्तिगत व्यवहार में किसी भी चूक से मामलों में फिर से वृद्धि हो सकती है।

शहर में कोविड-19 के 2,442 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 89,802 हो गई है जबकि 61 और मरीजों की मौत हो जाने के साथ अब तक कुल 2,803 रोगी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से CRPF के 134 जवान पाए गए पॉजिटिव: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष के लिए अस्पतालों की तैयारी मजबूत करने का जिम्मा संभाल रही दिल्ली सरकार की समिति के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 का आंकड़ा जुलाई के आखिर तक भले ही साढ़े पांच लख तक नहीं पहुंचे लेकिन अभी यह देखने की जरूरत है कि मानसून के दौरान इस वायरस की हरकत कैसी रहती है।

पिछले महीने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनुमान लगाया था कि जून के आखिर तक कोविड-19 के मामलों की संख्या एक लाख तक और जुलाई के अंत तक साढे पांच लाख तक पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, पिछले 24 घंटे में 5537 मामले पाए जाने के बाद पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 80 हजार के पार पहुंची.

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थिति उतनी ‘‘भयावह’’ नहीं है जितना एक महीने पहले अनुमान लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, केंद्र और अन्य संगठनों के संयुक्त प्रयास से स्थिति नियंत्रण में आयी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। इसी तरह, मौतों की संख्या कम हो रही है ... अभी कोविड-19 की स्थिति उतनी भयानक नहीं है जितनी पहले थी। यह सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।"

केजरीवाल ने कहा कि एक महीने पहले, मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 38 प्रतिशत थी, लेकिन अब यह 67 प्रतिशत है। कुल 87,000 मामलों में से 58,000 लोग अब तक घातक वायरस से उबर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की वेबसाइट ने कुल एक लाख कोविड-19 मामलों का और 30 जून तक 60,000 संक्रमित मामलों को अनुमान लगाया था। लेकिन अभी इलाजरत मरीजों की संख्या लगभग 26,000 है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अनुमान के बाद हम चुपचाप नहीं बैठे रहे और उन सभी लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया जो स्थिति से निपटने में हमारी मदद कर सकते थे। हमने मदद के लिए होटलों, बैंक्वेट हॉल, केंद्र, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से संपर्क किया।’’

उन्होंने कहा, "जहां हमें मदद नहीं मिली, वहां उनके पैर पकड़े।’’

जून के समापन पर शहर में कोरोना वायरस के कुल मामले 87,360 पहुंच गये थे। जून में कोरोना वायरस के 66,526 मामले सामने आये।

राहत की बात है कि यहां लगातार पांचवें दिन रोजाना 2000 के दायरे में नये मामले आये। जून में प्रतिदिन आंकड़ा 4000 तक चला गया था।

हाल ही में दिल्ली का हाल देश में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित मुंबई की तरह हो गया था।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुधवार के बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे के दौरान 61 लोग दम तोड़ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Malegaon Mayor Election 2026: मालेगांव मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की बड़ी जीत, नसरीन शेख चुनी गईं मेयर, समाजवादी पार्टी के शान-ए-हिंद निहाल अहमद बनी डिप्टी मेयर

Ladki Bahin Yojana e-KYC Update: लाडकी बहन योजना को लेकर ई-केवाईसी सुधार के लिए पोर्टल फिर से खुला, त्रुटियां कैसे सुधारें; स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरी प्रक्रिया

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\