जरुरी जानकारी | एनटीपीसी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 6,490 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने शुक्रवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका संचयी शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढ़कर 6,490.05 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 24 मई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने शुक्रवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका संचयी शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढ़कर 6,490.05 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में 4,871.55 करोड़ रुपये का संचयी शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कुल आय सालाना आधार पर 44,744.96 करोड़ रुपये से बढ़कर 48,816.55 करोड़ रुपये हो गई।
वित्त वर्ष 2023-24 में संचयी शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 17,121.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,332.45 करोड़ रुपये हो गया।
बीते वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 1,77,976.39 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,81,165.86 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 2023-24 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 3.25 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)