जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ने चालू वित्त वर्ष में 400 अरब यूनिट बिजली उत्पादन का आंकड़ा पार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष में 400 अरब यूनिट (बीयू) के आंकड़े को पार कर गया है।

नयी दिल्ली, 14 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष में 400 अरब यूनिट (बीयू) के आंकड़े को पार कर गया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने कुल 399.3 अरब यूनिट का बिजली उत्पादन किया था।

बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में 13 मार्च तक एनटीपीसी कोयला स्टेशनों ने 77.06 प्रतिशत का क्षमता इस्तेमाल (पीएलएफ) दर्ज किया।

चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने एक सितंबर, 2023 को 142.8 करोड़ यूनिट का एक दिन में अबतक का सबसे अधिक उत्पादन दर्ज किया था।

एनटीपीसी की स्थापित क्षमता 75.4 गीगावाट है, जबकि पांच गीगावाट की नवीकरणीय सहित 18 गीगावाट क्षमता निर्माणाधीन है।

कंपनी वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी