जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ने 2022-23 में 300 अरब यूनिट बिजली उत्पादन का आंकड़ा पार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 300 अरब यूनिट के आंकड़े को पार कर गया है।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 300 अरब यूनिट के आंकड़े को पार कर गया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि एनटीपीसी के संयंत्रों का ‘लोड फैक्टर’ यानी क्षमता उपयोग (पीएलएफ) पांच जनवरी, 2023 तक 73.7 प्रतिशत रहा। यह एक साल पहले इसी अवधि में 68.5 प्रतिशत था। वहीं अखिल भारतीय स्तर पर कुल पीएलएफ 63.27 प्रतिशत रहा।

इसमें कहा गया है कि कंपनी का बृहस्पतिवार तक 279 दिन में बिजली उत्पादन 300 अरब यूनिट रहा।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में पांच फरवरी तक 300 दिनों में 300 अरब यूनिट बिजली उत्पादन का आंकड़ा पार किया था।

कंपनी का अप्रैल-दिसंबर,2022 के दौरान बिजली उत्पादन 295.4 अरब यूनिट रहा। यह इससे एक साल पहले की समान अवधि तुलना में 11.6 प्रतिशत अधिक है।

वर्तमान में एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 70,824 मेगावॉट है। हाल ही में, कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 3,000 मेगावॉट को पार कर गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू