जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ने तपोवन परियोजना में प्राकृतिक आपदा में जान गंवानों के लिये मुआवजा भुगतान प्रक्रिया तेज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी लिमिटेड ने चमोली जिले के तपोवन परियोजना में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के रिश्तेदारों को मुआवजे के वितरण के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाओं को तेज कर दिया है।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी लिमिटेड ने चमोली जिले के तपोवन परियोजना में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के रिश्तेदारों को मुआवजे के वितरण के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाओं को तेज कर दिया है।

उत्तराखंड में सात फरवरी, 2021 को अचानक आयी बाढ़ में निर्माणधीन 520 मेगावाट क्षमता की तपोवन विष्णुगढ़ पनिबिजली परियोजना प्रभावित हुई।

एनटीपीसी अपनी परियोजना के निर्माण में लगी एजेंसी के श्रमिकों के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दे रही है। वहीं राज्य और केंद्र सरकारों ने क्रमशः 4 लाख रुपये और 2 लाख रुपये के मुआवजा पैकेज की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी लि. ने चमोली जिले के तपोवन परियोजना में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के रिश्तेदारों को मुआवजे के वितरण के लिए आवश्यक सभी तौर-तरीकों और प्रक्रियाओं को तेज कर दिया है।’’

इसके अलावा, भविष्य निधि और कर्मचारी मुआवजा अधिनियम एवं श्रमिकों के वैधानिक प्रावधानों के अनुसार 5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक का मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाएग।

साथ ही मुआवजा वितरण में तेजी लाने के तहत एनटीपीसी का एक कार्यबल प्रत्येक लापता कर्मी के संबंध में आवश्यक सूचनाओं को एकत्र करने और जिला प्रशासन के साथ संपर्क स्थापित करने पर काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\