देश की खबरें | एनटीए ने परीक्षा पुनर्निधारित कराने के लिए शिकायत निवारण ईमेल जारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अभ्यर्थियों के लिए शिकायत निवारण ईमेल सोमवार को जारी की। इसपर मेल भेजकर विद्यार्थी अन्य परीक्षाओं से तिथियां मिलने पर अपने इम्तिहान को पुनर्निर्धारित कराने के लिए आग्रह कर सकते हैं।
नयी दिल्ली, 22 अगस्त राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अभ्यर्थियों के लिए शिकायत निवारण ईमेल सोमवार को जारी की। इसपर मेल भेजकर विद्यार्थी अन्य परीक्षाओं से तिथियां मिलने पर अपने इम्तिहान को पुनर्निर्धारित कराने के लिए आग्रह कर सकते हैं।
सीयूईटी के कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की है कि उनकी परीक्षा की तारीखें सीबीएसई की कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट के इम्तिहान के साथ मिल रही हैं जो 23 अगस्त से शुरू हो रहे हैं।
एनटीए की निदेशक साधना पराशर ने कहा, “ एनटीए को अब अभ्यर्थियों से 23 अगस्त को होने वाली अपनी परीक्षा को पुनर्निधारित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ है, क्योंकि उसी तारीख से सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा जैसे अन्य इम्तिहान शुरू हो रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “ चिंताओं को देखते हुए, ऐसे अनुरोधों पर अनुकूल विचार करने का निर्णय लिया गया है। एनटीए ने इसके लिए एक शिकायत निवारण ई-मेल बनाई है।”
पराशर ने कहा कि अभ्यर्थी ‘सीयूईटीयूजी-डेट क्लेश एट एनटीए डॉट एसी डॉट’ पर मेल भेजकर सीबीएसई के कंपार्टमेंट परीक्षा के मद्देनजर अपने इम्तिहान की तारीख बदलवाने के लिए गुजारिश कर सकता है।
एनटीए ने विद्यार्थियों से कहा कि वे ईमेल भेजते समय उसमें आवेदन संख्या का उल्लेख करें।
पराशर ने कहा, “प्रभावित उम्मीदवारों को नई तारीखों की जानकारी उनके प्रवेश पत्र और सार्वजनिक सूचना के माध्यम से दी जाएगी।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)