जरुरी जानकारी | एनएसई ने मीडिया, मनोरंजन उद्योग के लिए 'निफ्टी वेव्स सूचकांक' पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को 'निफ्टी वेव्स सूचकांक' पेश किया। इसमें मीडिया, मनोरंजन और गेमिंग उद्योग से संबंधित 43 सूचीबद्ध कंपनियां शामिल हैं।

मुंबई, दो मई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को 'निफ्टी वेव्स सूचकांक' पेश किया। इसमें मीडिया, मनोरंजन और गेमिंग उद्योग से संबंधित 43 सूचीबद्ध कंपनियां शामिल हैं।

नया सूचकांक देश के सबसे गतिशील उद्योग क्षेत्रों में से एक के प्रदर्शन की गहन जानकारी देने के लिए बनाया गया है।

फिल्म, टेलीविजन, डिजिटल मंच, संगीत और गेमिंग में फैले विविध कार्य क्षेत्र के साथ भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग एक तेज बदलाव से गुजर रहा है, जिसमें तकनीक को अपनाने के साथ ही रचनात्मक नवाचार भी शामिल है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्व श्रव्य दृश्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में सूचकांक पेश करते हुए कहा, ''भारत का अगला महत्वपूर्ण निर्यात इसकी कल्पनाशीलता है - हमारी कहानियां, संगीत, नवाचार और रचनात्मक भावना। वेव्स के जरिये हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अपने असीम डिजिटल भविष्य के बीच एक पुल का निर्माण कर रहे हैं। निफ्टी वेव्स सूचकांक की पेशकश ने हमें इस क्षेत्र में सफलता को मापने और अन्य उद्यमियों को प्रेरित करने के लिए एक साधन दिया है।''

निफ्टी वेव्स सूचकांक में प्रत्येक शेयर का भार पांच प्रतिशत की सीमा के भीतर 'फ्री फ्लोट' बाजार पूंजीकरण पर आधारित है। सूचकांक के लिए आधार तिथि एक अप्रैल, 2005 है और इसका आधार मूल्य 1,000 है।

सूचकांक को अर्ध-वार्षिक रूप से पुनर्गठित किया जाएगा और तिमाही आधार पर पुनर्संतुलित किया जाएगा।

एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीषकुमार चौहान ने कहा, ''निफ्टी वेव्स सूचकांक भारत के सबसे गतिशील क्षेत्रों में से एक के प्रदर्शन के बारे में गहरी जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है। यह बाजार के रुझानों को समझने और भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था का लाभ उठाने में हमारी मदद करेगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\