खेल की खबरें | नोवाक जोकोविच के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वह पुरूष एकल वर्ग में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए । स्पेन के रफेल नडाल के नाम 22 ग्रैंडस्लैम हैं और रोजर फेडरर 20 ग्रैंडस्लैम जीतकर रिटायर हुए ।

वह पुरूष एकल वर्ग में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए । स्पेन के रफेल नडाल के नाम 22 ग्रैंडस्लैम हैं और रोजर फेडरर 20 ग्रैंडस्लैम जीतकर रिटायर हुए ।

उन्होंने सेरेना विलियम्स को पछाड़ा जिनके नाम 23 ग्रैंडस्लैम हैं । ओपन युग में 24 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं हालांकि मार्गरेट कोर्ट के भी इतने ही खिताब हैं लेकिन उनमें से 13 पेशेवरों को स्लैम टूर्नामेंटों में शामिल किये जाने से पहले के हैं ।

यह उनका चौथा अमेरिकी ओपन खिताब है । वह कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण एक साल पहले यहां नहीं खेल सके थे । उन्होंने दस आस्ट्रेलियाई ओपन, सात विम्बलडन और तीन फ्रेंच ओपन भी जीते हैं ।

जोकोविच के ग्रैंडस्लैम खिताबों का ब्यौरा इस प्रकार है ।

1. 2008 आस्ट्रेलियाई ओपन : फाइनल में फ्रांस के जो विलफ्राइड टीसोंगा को हराया । सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को मात दी ।

2 . 2011 आस्ट्रेलियाई ओपन : एंडी मर्रे को फाइनल में हराया ।

3 . 2011 विम्बलडन : रफेल नडाल को फाइनल में हराया । किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में नडाल को हराने वाले फेडरर के बाद दूसरे खिलाड़ी । नंबर वन रैंकिंग भी मिली ।

4 . 2011 अमेरिकी ओपन : दो सेट से पिछड़ने के बाद फाइनल में नडाल को हराया । सेमीफाइनल में फेडरर को मात दी ।

5 . 2012 आस्ट्रेलियाई ओपन : फाइनल में नडाल को हराया । मुकाबला पांच घंटे 53 मिनट तक चला ।

6 . 2013 आस्ट्रेलियाई ओपन : फाइनल में एंडी मर्रे को हराया । लगातार तीन आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने वाले ओपन युग में पहले खिलाड़ी बने ।

7 . 2014 विम्बलडन : फाइनल में फेडरर को हराया ।

8 . 2015 आस्ट्रेलियाई ओपन : फाइनल में मर्रे को हराया । इससे पहले 2014 में क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे ।

9 . 2015 विम्बलडन : फाइनल में फेडरर को हराया ।

10 . 2015 अमेरिेकी ओपन : फाइनल में फेडरर को हराया ।

11 . 2016 आस्ट्रेलियाई ओपन : फाइनल में मर्रे को हराया ।

12 . 2016 फ्रेंच ओपन : फाइनल में मर्रे को हराया । कैरियर ग्रैंडस्लैम पूरा । लगातार चार ग्रैंडस्लैम जीतने वाले रॉड लावेर (1969) के बाद पहले खिलाड़ी बने ।

13 . 2018 विम्बलडन : फाइनल में केविन एंडरसन को हराया । दाहिनी कोहनी के आपरेशन के बाद पहला ग्रैंडस्लैम जीता ।

14 . 2018 अमेरिकी ओपन : फाइनल में जुआन देल पोत्रो को हराया ।

15 . 2019 आस्ट्रेलियाई ओपन : फाइनल में नडाल को हराया ।

16 . 2019 विम्बलडन : फाइनल में फेडरर को हराया ।

17 . 2020 आस्ट्रेलियाई ओपन : फाइनल में डोमिनिक थीम को हराया ।

18 . 2021 आस्ट्रेलियाई ओपन : फाइनल में दानिल मेदवेदेव को हराया ।

19 . 2021 फ्रेंच ओपन : फाइनल में स्टेफानोस सिटसिपास को हराया । सेमीफाइनल में नडाल को मात दी और उन्हें रोलां गैरो पर दो बार हराने वाले इकलौते खिलाड़ी बने ।

20 . 2021 विम्बलडन : फाइनल में मात्तेओ बेरेतिनी को हराया । 20वां ग्रैंडस्लैम जीतकर नडाल और फेडरर की बराबरी की ।

21 . 2022 विम्बलडन : फाइनल में निक किर्गियोस को हराया ।

22 . 2023 आस्ट्रेलियाई ओपन : फाइनल में सिटसिपास को हराया ।

23 . 2023 फ्रेंच ओपन : फाइनल में कैस्पर रूड को हराया । नडाल के 22 ग्रैंडस्लैम से आगे निकले ।

24 . 2023 अमेरिकी ओपन : फाइनल में दानिल मेदवेदेव को हराया । अमेरिकी ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरूष बने ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now