देश की खबरें | अपशिष्ट निगरानी प्रणाली ‘ऑफलाइन’ पाए जाने पर 38 प्रतिष्ठानों को जारी किया गया नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जांच के दौरान अपशिष्ट निगरानी प्रणाली ‘ऑनलाइन कंटीन्यूअस एफ्लुएंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ (ओसीईएमएस) ‘ऑफलाइन’ पाए जाने पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने अस्पताल, होटल, एक सीवेज शोधन प्लांट और एक बिजली उत्पादन प्लांट समेत 38 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल जांच के दौरान अपशिष्ट निगरानी प्रणाली ‘ऑनलाइन कंटीन्यूअस एफ्लुएंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ (ओसीईएमएस) ‘ऑफलाइन’ पाए जाने पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने अस्पताल, होटल, एक सीवेज शोधन प्लांट और एक बिजली उत्पादन प्लांट समेत 38 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है।

चिह्नित उद्योगों से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट और अन्य वस्तुओं को मापने के लिए कारखानों के बाहर ओसीईएम लगाया जाता है।

ऑनलाइन माध्यम से जनित आंकड़ा केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सर्वर पर डाला जाता है जिससे प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था सुदृढ़ रखने में सहायता मिलती है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली में पंजीकृत 168 प्रतिष्ठानों में से 38 के ओसीईएम ‘ऑफलाइन’ पाए गए जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

इन प्रतिष्ठानों में 14 होटल, नौ अस्पताल और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के सात अपशिष्ट शोधन प्लांट शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड