विदेश की खबरें | गोटबाया राजपक्षे की वापसी का अभी 'सही समय नहीं': श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि उनके पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे के श्रीलंका लौटने का यह सही समय नहीं है, क्योंकि यहां उनकी मौजूदगी से देश में राजनीतिक तनाव भड़क सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, एक अगस्त श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि उनके पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे के श्रीलंका लौटने का यह सही समय नहीं है, क्योंकि यहां उनकी मौजूदगी से देश में राजनीतिक तनाव भड़क सकता है।

उल्लेखनीय है कि इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में उग्र विरोध प्रदर्शनों के चलते राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए थे और फिर उन्होंने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

उनके इस्तीफे के बाद संसद ने 20 जुलाई को विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति निर्वाचित किया था।

छह बार प्रधानमंत्री रहे विक्रमसिंघे को राजपक्षे के देश छोड़कर भाग जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति भी नियुक्त किया गया था।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने रविवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि मौजूदा स्थिति में पूर्व राष्ट्रपति की वापसी से देश में राजनीतिक तनाव भड़क सकता है।

श्रीलंका के कैबिनेट प्रवक्ता बंडुला गुणवर्धने ने हाल में कहा था कि 73 वर्षीय राजपक्षे छिपे नहीं हैं और उनके जल्द लौटने की उम्मीद है।

वहीं, विक्रमसिंघे ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने जल्द श्रीलंका लौटने की योजना के बारे में संकेत नहीं दिया है।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह उनके (राजपक्षे) लौटने का सही समय है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी