देश की खबरें | कोविड के कारण चीन जाने को लेकर सुनिश्चित नहीं हंपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी इस साल के आखिर में होने वाली महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं क्योंकि आयोजन चीन के शहर हांगझोउ में हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस शीर्ष प्रतियोगिता के करीब आने पर फैसला करेंगी।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल एशियाई खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी इस साल के आखिर में होने वाली महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं क्योंकि आयोजन चीन के शहर हांगझोउ में हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस शीर्ष प्रतियोगिता के करीब आने पर फैसला करेंगी।

हंपी एक किशोरी थी जब उन्होंने दोहा में 2006 के एशियाई खेलों में महिलाओं की व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता था। डी हरिका के साथ भारत की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ियों में शामिल हंपी अगर खेलने का फैसला करती हैं तो 23 सितंबर से शुरू होने वाले हांगझोउ खेलों के लिए भारतीय टीम में उनकी जगह लगभग तय होगी।

लेकिन हंपी ने फिडे महिला ग्रां प्री के इतर पीटीआई से कहा कि वह चीन में एशियाई खेलों के आयोजन से ‘नाखुश’ हैं।

एशियाई खेलों में 13 साल बाद शतरंज की वापसी हो रही है और प्रतियोगिता में उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर हंपी ने कहा, “मैं एशियाई खेलों में अपनी भागीदारी को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं क्योंकि यह चीन में आयोजित हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन की वजह से, मुझे यकीन नहीं है कि मैं भाग लूंगी। शायद मैं जून या जुलाई में फैसला करूंगी। (यह) कोविड के कारण है, और क्या कारण हो सकता है।’’

हंपी ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में एशियाई खेलों में खेलना चाहती हूं। लेकिन मैं थोड़ा नाखुश हूं कि इसका आयोजन चीन में हो रहा है। इसलिए मुझे सोचने और उस पर फैसला करने दें।’’

चीन में कोविड-19 मामलों में उछाल के कारण एशियाई खेलों को पिछले साल स्थगित कर दिया गया था। इस साल फिर से देश में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है।

पिछले साल महाबलीपुरम में ऐतिहासिक शतरंज ओलंपियाड में कांस्य जीतने वाली महिला टीम का हिस्सा रही हंपी ने कहा कि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) को महिलाओं के शतरंज के लिए और अधिक करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\