देश की खबरें | अजित पवार गुट में शामिल होने की वजह निजी हित या ईडी का नोटिस नहीं: वाल्से पाटिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नोटिस मिलने की वजह से अजित पवार के खेमे में शामिल होने की खबरों को रविवार को खारिज कर दिया।

पुणे, नौ जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नोटिस मिलने की वजह से अजित पवार के खेमे में शामिल होने की खबरों को रविवार को खारिज कर दिया।

शिवसेना-भाजपा सरकार में मंत्री बनने के बाद पुणे जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र अंबेगांव में एक कार्यक्रम में वाल्से पाटिल ने कहा कि वह अपने राजनीतिक अस्तित्व का श्रेय वरिष्ठ पवार को देते हैं।

वाल्से पाटिल शरद पवार के भतीजे अजित पवार के नेतृत्व में पिछले रविवार को राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले राकांपा के नौ विधायकों में शामिल हैं।

वाल्से पाटिल ने सभा से कहा, “मैं ईडी के नोटिस की वजह से शरद पवार को नहीं छोड़ा। मुझे ईडी, सीबीआई या आयकर विभाग की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला।”

उन्होंने दावा किया कि अजित पवार के साथ जाने के उनके फैसले के पीछे कोई व्यक्तिगत हित नहीं है।

पाटिल ने कहा, “मैंने किसी को यह कहते हुए सुना कि मैंने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि पराग और गोवर्धन डेयरी को ईडी से नोटिस मिला है। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि इन डेयरियों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। हमारे परिवार से किसी ने भी इन डेयरियों में एक रुपया भी निवेश नहीं किया है।”

वाल्से पाटिल ने कहा कि अजित पवार खेमे की लड़ाई पवार साहब (शरद पवार) के खिलाफ नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं आज जो कुछ भी हूं, वह पवार साहब की वजह से हूं। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि जब भी साहब अंबेगांव आएं, तो आप सभी उनके कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। मुझे आगामी चुनावों की चिंता नहीं है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी