खेल की खबरें | टूर्नामेंट नहीं होना आदर्श स्थिति नहीं, पर बजरंग को सीधे विश्व चैंपियनशिप में जाने में दिक्कत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनशिप से पहले प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो पाना आदर्श स्थिति नहीं है लेकिन भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा है कि वह किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी नहीं कर रहे हैं और वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सीधा खेलना पसंद करेंगे।

सोनीपत, 22 अक्टूबर विश्व चैंपियनशिप से पहले प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो पाना आदर्श स्थिति नहीं है लेकिन भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा है कि वह किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी नहीं कर रहे हैं और वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सीधा खेलना पसंद करेंगे।

यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप को रद्द कर दिया है लेकिन उसे उम्मीद है कि यूरोप में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद सर्बिया के बेलग्राद में सीनियर चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 20 दिसंबर तक हो पाएगा।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch RR vs SRH Live Match: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

भारतीय पहलवान फिलहाल यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सोनीपत केंद्र में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

बजरंग ने साइ की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह काफी अच्छा है कि हमने ट्रेनिंग में वापसी की है। ऐसा नहीं था कि हम लय में नहीं थे क्योंकि लॉकडाउन के दौरान हम अपने घरों में ट्रेनिंग कर रहे थे। लेकिन इसकी तुलना शिविर में मैट पर होने वाली ट्रेनिंग से नहीं की जा सकती।’’

यह भी पढ़े | LPL 2020: लंका प्रीमियर लीग में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने खरीदी कैंडी टस्कर्स टीम.

पुरुष शिविर साइ केंद्र में एक सितंबर को शुरू हुआ था।

बजरंग ने स्वीकार किया, ‘‘लेकिन हमें अपना स्तर पता है और पता है कि प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए हम कहां पर हैं। एक खिलाड़ी को खेलने की जरूरत है क्योंकि तभी उसे पता चलेगा कि उसकी स्थिति क्या है।’’

दो पुरुष फ्रीस्टाइल प्रतियोगिताओं का आयोजन पोलैंड (चार और आठ नवंबर) और रूस (सात और आठ नवंबर) में होना है लेकिन बजरंग ने पीटीआई को बताया कि वे वहां प्रतिस्पर्धा पेश करने के लिए उत्सुक नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रतियोगिता में जितने मर्जी पहलवान हिस्सा ले सकते हैं लेकिन विश्व चैंपियनशिप में प्रत्येक वर्ग में सिर्फ एक पहलवान हिस्सा मुझे नहीं लगता कि रूस या पोलैंड जाना बुद्धिमानी भरा होगा। ’’

तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले तीन भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों में से एक पूनिया ने कहा, ‘‘हमें तो यह भी सुनिश्चित नहीं है कि विश्व चैंपियनशिप होगी या नहीं। हमने सुना है कि यूरोप में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।’’

इसका मतलब है कि अगर सीनियर विश्व चैंपियनशिप का आयोजन हुआ तो पहलवान बिना किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिए सीधे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय कोच जगमंदर सिंह ने भी कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है, पहलवानों में काफी सुधार हुआ है... प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर ही पहलवान को भरोसा होगा कि वह कहां खड़ा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट