खेल की खबरें | पावरप्ले में तीन विकेट गंवाना अच्छा नही: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के बाद स्वीकार किया कि पावरप्ले में तीन विकेट गंवाना अच्छा नहीं है जिस पर टीम को काम करना होगा।

नवी मुंबई, चार अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के बाद स्वीकार किया कि पावरप्ले में तीन विकेट गंवाना अच्छा नहीं है जिस पर टीम को काम करना होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन की जीत दर्ज करने के बाद राहुल ने कहा, ‘‘हमने खुद को मैच में बनाये रखकर जीत का मौका दिया, जो अच्छी बात है। हालांकि शुरू में पावरप्ले में तीन विकेट गंवाना अच्छा नहीं है, बल्लेबाजी ग्रुप के तौर पर हमें यह सीखना होगा। ’’

आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट झटके जिससे वह ‘प्लेयर आफ द मैच’ भी रहे।

राहुल ने कहा, ‘‘गेंदबाजी पिछले तीन मैचों में अच्छी रही है। ’’

आवेश खान ने कहा, ‘‘ कोशिश यही थी कि टीम को विकेट दूं क्योंकि टीम यही चाहती है। मैं पावरप्ले और अंतिम ओवर में विकेट निकालना चाहता हूं। मुझे पावरप्ले में दो ओवर मिले जिसमें मैंने डॉट गेंद फेंकने का प्रयास किया। ’’

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने भी लखनऊ के गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रदर्शन पिछले मैच की तुलना में काफी बेहतर था। पावरप्ले की गेंदबाजी अच्छी रही जिसमें तीन विकेट चटकाये। अगर दीपक हुड्डा और लोकेश राहुल की भागीदारी तोड़ देते तो अच्छा होता। इसलिये वे 170 रन के स्कोर तक पहुंच गये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी गेंदबाजी बढ़िया रही। अगर हम कुछ साझेदारियां बनाते तो फर्क पड़ सकता था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट