खेल की खबरें | नॉर्वे शतरंज: आनंद ने फिर विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में क्लासिकल वर्ग के पांचवें दौर में सोमवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए।

स्टेवेंगर (नॉर्वे), छह जून महान भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में क्लासिकल वर्ग के पांचवें दौर में सोमवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए।

क्लासिकल वर्ग से पहले हुए ब्लिट्ज वर्ग में नॉर्वे के सुपरस्टार कार्लसन को हराने के बाद आनंद ने एक बार फिर रोमांचक आर्मेगेडोन (सडन डेथ बाजी) बाजी में उन्हें हराया। नियमित बाजी 40 चाल के बाद ड्रॉ रहने के बाद आर्मेगेडोन बाजी खेली गई थी।

आर्मेगेडोन बाजी में 52 साल के आनंद ने अपना पुराना जादू दिखाते हुए कार्लसन को 50 चाल में हराया।

इस जीत से भारतीय ग्रैंडमास्टर के 10 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि चार दौर का खेल होना बाकी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेल रहे हैं।

आनंद ने क्लासिकल वर्ग की शुरुआत फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव, बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव और चीन के हाओ वैंग के खिलाफ लगातार तीन बाजी जीतकर की थी।

आनंद के खिलाफ हार के बावजूद कार्लसन 9.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

ब्लिट्ज वर्ग का खिताब जीतने वाले वेस्ली सो अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। दोनों के 8.5 अंक हैं।

पांचवें दौर में सो को मामेदयारोव के खिलाफ आर्मेगेडोन बाजी में हार का सामना करना पड़ा।

नीदरलैंड के अनीष गिरी और नॉर्वे के आर्यन तारी ने पांचवें दौर के मुकाबलों में क्रमश: अजरबेजान के तेमूर रादजाबोव और हाओ वैंग को हराया।

फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने सडन डेथ में बुल्गारिया के अनुभवी टोपालोव को हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\