खेल की खबरें | नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के प्रशंसकों ने नस्लवाद का आरोप लगाया, एआईएफएफ ने जांच का भरोसा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डूरंड कप सेमीफाइनल में ईस्ट बंगाल की यादगार जीत के बाद  नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के प्रशंसकों ने नस्लीय टिप्पणियों के साथ पत्थरों और चप्पलों से निशाना बनाए जाने की शिकायत की।

कोलकाता, 30 अगस्त डूरंड कप सेमीफाइनल में ईस्ट बंगाल की यादगार जीत के बाद  नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के प्रशंसकों ने नस्लीय टिप्पणियों के साथ पत्थरों और चप्पलों से निशाना बनाए जाने की शिकायत की।

डूरंड कप के 16 बार के चैंपियन ईस्ट बंगाल ने मंगलवार को यहां नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर 19 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

ईस्ट बंगाल की टीम एक समय 0-2 से पिछड़ रही थी लेकिन वह आखिरी पलों में जोरदार वापसी करने में सफल रही।

मैदान में लगभग 100 की संख्या में मौजूद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के प्रशंसकों ने आरोप लगाया कि ईस्ट बंगाल के समर्थकों ने उन पर पत्थर फेंके और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया।

इस दौरान ऐसी स्थिति हो गयी कि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी समर्थकों के सुरक्षित निकासी को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस घटना की हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव शाजी प्रभाकरन ने कार्रवाई का वादा किया है।

प्रभाकरन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर)’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह जानकर दुख हुआ। हम इस मामले को उठाएंगे। हम इस तरह की घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें भारतीय फुटबॉल से इस तरह के मुद्दों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा।’’

दोनों टीमों ने हालांकि इस घटना की निंदा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी