विदेश की खबरें | उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग लगने से 59 लोगों की मौत, 155 घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तोशकोवस्की ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आग देर रात 2:35 बजे एक स्थानीय पॉप समूह के संगीत कार्यक्रम के दौरान लगी। उन्होंने कहा कि क्लब में जाने वाले युवाओं ने आतिशबाजी की जिससे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि अब तक 39 मृतकों की पहचान हो सकी है।

क्लब में गए लोगों के परिवार के सदस्य अस्पतालों और कोकानी में कार्यालयों के सामने एकत्र होकर अधिकारियों से इस संबंध में अधिक जानकारी देने की गुहार लगा रहे हैं।

तोशकोवस्की ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

स्वास्थ्य मंत्री अर्बेन तरावरी ने कहा कि 118 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अल्बानिया, बुल्गारिया, ग्रीस और सर्बिया सहित पड़ोसी देशों ने सहायता की पेशकश की है।

यह हाल के दिनों में इस राष्ट्र में हुई सबसे भयानक त्रासदी है। इस देश की जनसंख्या लगभग 20 लाख है।

राष्ट्रपति गोर्दाना सिलजानोवस्का दावकोवा ने स्कोप्जे के एक अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और इमारत के बाहर इंतजार कर रहे परिजनों से भी बात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)