विदेश की खबरें | अमेरिका के गठबंधन सहयोगियों के साथ सैन्याभ्यास के खिलाफ उ.कोरिया ने ‘कड़ी प्रतिक्रिया’ की चेतावनी दी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उत्तर कोरिया ने दावा किया कि गठबंधन देश तनाव को “बेहद गंभीर स्थिति” की तरफ ले जा रहे हैं।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय का बयान अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की टिप्पणियों के जवाब में आया है। ऑस्टिन ने मंगलवार को सियोल की यात्रा के दौरान कहा था कि दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास को मजबूत करते हुए अमेरिका लड़ाकू जेट और विमान वाहक पोत सहित कोरियाई प्रायद्वीप में उन्नत सैन्य साजोसामान की तैनाती में वृद्धि करेगा।

विदेश मंत्रालय के एक अज्ञात प्रवक्ता के हवाले से दिए गए बयान में उत्तर कोरिया ने कहा कि सहयोगियों के अभ्यास का विस्तार कोरियाई प्रायद्वीप को “विशाल युद्ध शस्त्रागार और अधिक जटिल युद्ध क्षेत्र” में बदलने की धमकी साबित हो रहा है।

बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरिया गठबंधन द्वारा किसी भी अल्पकालिक या दीर्घकालिक सैन्य चुनौतियों का “सबसे सक्षम परमाणु शक्ति” के साथ मुकाबला करने के लिये तैयार है।

उत्तर कोरियाई प्रवक्ता ने कहा, ‘‘डीपीआरके अमेरिका के किसी भी सैन्य प्रयास के खिलाफ परमाणु (बम) के लिए परमाणु और पूर्ण सैन्य टकराव के लिये पूर्ण सैन्य टकराव के सिद्धांत के साथ प्रतिक्रिया देगा।’’

इस बीच, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के पश्चिमी जल क्षेत्र के ऊपर दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमानों के साथ बुधवार को ‘बी-1बी’ बमवर्षक और एफ-22 और एफ-35 लड़ाकू जेट के साथ अभ्यास किया।

मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिका और दक्षिण कोरिया इस महीने एक संयुक्त अभ्यास की योजना बना रहे हैं, जिसका उद्देश्य उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु हथियारों का उपयोग करने पर इसके खिलाफ जवाबी हमले को मजबूत किया जा सके।

वहीं, उत्तर कोरिया के बयान से जुड़े सवाल पर ऑस्टिन ने फिलीपीन में कहा कि अमेरिका दक्षिण कोरिया की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर ‘‘बेहद गंभीर’’ है और अपने सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)