विदेश की खबरें | अंतर-कोरियाई सहयोग स्थलों पर सैनिकों की पुन: तैनाती करेगा उत्तर कोरिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस घोषणा से एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने अटकी पड़ी परमाणु कूटनीति के बीच अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने के लिए अपना आक्रोश जताते हुए अंतर-कोरियाई संपर्क कार्यालय नष्ट कर दिया।
इस घोषणा से एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने अटकी पड़ी परमाणु कूटनीति के बीच अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने के लिए अपना आक्रोश जताते हुए अंतर-कोरियाई संपर्क कार्यालय नष्ट कर दिया।
परमाणु वार्ता 2018 में शुरू किए जाने के बाद से यह उत्तर कोरिया की ओर से सबसे अधिक उकसावे वाली कार्रवाई है।
यह भी पढ़े | चीन में फिर कोरोना का खौफ, बीजिंग एयरपोर्ट पर 1,255 फ्लाइट्स हुई रद्द.
उत्तर कोरिया के जनरल स्टाफ ने कहा कि रेजीमेंट स्तरीय ईकाइयों और सशस्त्र ईकाइयों को डायमंड माउनटेन रिजॉर्ट और केसोंग औद्योगिक परिसर में तैनात किया जाएगा जो उत्तरी सीमा पर स्थित हैं।
किसी वक्त अंतर-कोरियाई सहयोग का प्रतीक रहे ये स्थल उत्तर कोरिया पर उसके परमाणु कार्यक्रम के लिए लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण बंद थे।
यह भी पढ़े | India-China Violent Face-Off in Ladakh: भारत और चीन के बीच हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं: अमेरिका.
उत्तर कोरिया ने कहा कि वह सीमावर्ती इलाकों में सैन्य अभ्यास बहाल करेगा और गार्ड चौकियों को पुन: स्थापित करेगा। उसके इन कदमों से अंतर-कोरियाई कूटनीति के दौरान हुए 2018 के समझौते रद्द हो जाएंगे जिनका मकसद सीमावर्ती इलाकों में सैन्य तनाव कम करना था।
दक्षिण कोरिया की सरकार ने उत्तर कोरियाई सेना के बयान में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि वह उत्तर कोरिया की भविष्य में उकसावे वाली कार्रवाइयों से मजबूती से निपटेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)