विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइल का परीक्षण किया : दक्षिण कोरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस हफ्ते में यह उत्तर कोरिया का दूसरा परीक्षण है तथा इससे संकेत मिलते हैं कि वह आने वाले समय में परमाणु परीक्षण कर सकता है।

इस हफ्ते में यह उत्तर कोरिया का दूसरा परीक्षण है तथा इससे संकेत मिलते हैं कि वह आने वाले समय में परमाणु परीक्षण कर सकता है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि सिन्पो शहर के पूर्वी बंदरगाह के समीप समुद्र से यह परीक्षण किया गया, जहां उत्तर कोरिया का पनडुब्बियों का निर्माण करने वाला एक बड़ा शिपयार्ड है। उन्होंने बताया कि छोटी दूरी की इस मिसाइल ने 60 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई पर 600 किलोमीटर की दूरी तय की लेकिन उन्होंने पनडुब्बी की जानकारियां नहीं दीं।

सेना ने बताया कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खुफिया अधिकारी परीक्षण का आकलन कर रहे हैं। उसने इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन और ‘‘गंभीर उकसावे वाला कृत्य बताया जो अंतरराष्ट्रीय शांति एवं स्थिरता को नुकसान पहुंचाता है।’’

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अधिकारियों को सभी ‘‘अप्रत्याशित स्थितियों’’ के लिए तैयार रहने और विमानों तथा जहाजों को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक सुह हून और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में इस परीक्षण की निंदा की और उत्तर कोरिया से परमाणु गतिरोध कम करने के उद्देश्य से लंबे समय से बाधित वार्ता बहाल करने का अनुरोध किया।

यह उत्तर कोरिया का पिछले साल अक्टूबर के बाद से पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइल प्रणाली का पहला परीक्षण है। पिछले साल अक्टूबर में उसने छोटी दूरी की एक नयी मिसाइल का परीक्षण किया था।

इससे तीन दिन पहले दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।

यह ताजा परीक्षण उत्तर कोरिया का इस साल का 15वां मिसाइल परीक्षण हो सकता है।

ऐसे भी संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया एक परमाणु परीक्षण स्थल पर सुरंगों को नए सिरे से तैयार कर रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह परमाणु हथियारों का परीक्षण कर सकता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\