विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया अपने नाभिकीय हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहा है: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर निगरानी रखने वाले विशेषज्ञों के एक दल ने सोमवार को सुरक्षा परिषद में सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा कि किम जोंग उन की सरकार ने ऐसी सामग्री का निर्माण भी कर लिया है जिससे नाभिकीय हथियार बनाया जा सकता है।

उत्तर कोरिया पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर निगरानी रखने वाले विशेषज्ञों के एक दल ने सोमवार को सुरक्षा परिषद में सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा कि किम जोंग उन की सरकार ने ऐसी सामग्री का निर्माण भी कर लिया है जिससे नाभिकीय हथियार बनाया जा सकता है।

विशेषज्ञों ने कहा, “उसने (उत्तर कोरिया) कम दूरी की नई मिसाइलों, मध्यम दूरी की, पनडुब्बी से मार करने लायक और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का सैन्य परेड में प्रदर्शन किया।”

उन्होंने कहा, “उसने नए बैलिस्टिक मिसाइल मुखास्त्र और रणनीतिक नाभिकीय हथियारों के विकास के परीक्षण तथा निर्माण की घोषणा की और बैलिस्टिक मिसाइल अवसंरचना को नवीन बनाया।”

उत्तर कोरिया ने 2006 में पहली बार नाभिकीय परीक्षण किया था जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने उस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे।

संयुक्त राष्ट्र ने प्योंग यांग द्वारा नाभिकीय और बैलिस्टिक मिसाइलों का उत्पादन रोकने के लिए देश के ज्यादातर निर्यात पर पाबंदी लगा दी है और आयात को बहुत हद तक सीमित कर दिया है।

एसोसिएटेड प्रेस को प्राप्त रिपोर्ट के अंश में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उत्तर कोरिया प्रतिबंधों को नजरअंदाज करते हुए अपने नाभिकीय और मिसाइल कार्यक्रमों का विकास कर रहा है, अवैध रूप से तेल का आयात कर रहा है, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग चैनलों का इस्तेमाल कर रहा है और आपराधिक साइबर गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\