विदेश की खबरें | उ.कोरिया ने कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, अमेरिका ने की निंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ये मिसाइलें दक्षिण कोरिया-अमेरिका के सैन्य अभ्यास के खत्म होने के बाद दागी गयी हैं जिन्हें उत्तर कोरिया आक्रमण का अभ्यास बताता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ये मिसाइलें दक्षिण कोरिया-अमेरिका के सैन्य अभ्यास के खत्म होने के बाद दागी गयी हैं जिन्हें उत्तर कोरिया आक्रमण का अभ्यास बताता है।

यह करीब एक महीने में उत्तर कोरिया की पहली मिसाइल परीक्षण गतिविधि हैं। विशेषज्ञों ने पहले अनुमान जताया था कि अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के मद्देनजर उत्तर कोरिया अपना मिसाइल परीक्षण तेज करेगा।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उत्तर कोरिया ने तीन मिसाइलें दागीं जिनमें से दो मिसाइलें एक साथ सुबह 7:44 मिनट पर और दूसरी करीब 37 मिनट बाद छोड़ी।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने संसद के एक सत्र में कहा कि उत्तर कोरिया की मिसाइलें कोरिया प्रायद्वीप और जापान के बीच के जल क्षेत्र में गिरीं तथा इनसे कोई नुकसान होने या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

किशिदा ने उत्तर कोरिया द्वारा बार-बार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की निंदा करते हुए उन्हें ‘‘जापान, इस क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समाज की शांति व सुरक्षा को खतरे में डालने’’ वाला कृत्य बताया।

उन्होंने कहा कि जापान, उत्तर कोरिया की परीक्षण गतिविधियों का कड़ा विरोध करता है।

उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है जिसने उत्तर कोरिया को किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल गतिविधि में शामिल होने से प्रतिबंधित किया हुआ है।

दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उसने भी सोमवार सुबह उत्तर कोरिया की ओर से संदिग्ध रूप से कम दूरी की ‘‘कई’’बैलिस्टिक मिसाइलों के दागे जाने का पता लगाया है।

अमेरिका के विदेश विभाग ने इन परीक्षणों की निंदा करते हुए कहा कि ये उत्तर कोरिया के पड़ोसियों और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।

उसने एक बयान में कहा कि अमेरिका की दक्षिण कोरिया तथा जापान की रक्षा करने की प्रतिबद्धता अटल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\