देश की खबरें | उत्तर भारत में मौसम सूखा रहा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में हो सकती है बर्फबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बुधवार को मौसम शुष्क लेकिन ठंडा रहा और ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बुधवार को मौसम शुष्क लेकिन ठंडा रहा और ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | Manglesh Dabral Passes Away: प्रसिद्ध लेखक और कवि मंगलेश डबराल का 72 की उम्र में AIIMS में निधन.

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़े | Odisha: आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मचारियों की जान खतरे में न पड़े इसके लिए ओडिशा में स्वदेशी इंप्रेसा प्राइवेट लिमिटेड ने बनाई खास रोबोटिक मशीन, देखें वीडियो.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वाह्न दस बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया।

पिछले चौबीस घंटे में हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई।

आईएमडी ने कहा कि अगले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका प्रबल है।

जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में 11 दिसंबर को बिजली कड़कने के साथ ओले पड़ सकते हैं।

इसके अलावा 12 दिसंबर को उत्तराखंड में और हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में 11 और 12 दिसंबर को बिजली कड़कने के साथ ओले पड़ने की आशंका है।

इन राज्यों में 10 और 11 दिसंबर को घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान है।

शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उदयपुर में सात सेंटीमीटर, केलोंग में छह सेंटीमीटर और गोंदला में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में बुधवार को तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

झाँसी में उच्चतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि राज्य में सबसे अधिक था।

इसके अलावा फुरसतगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम सूखा रहेगा और कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा।

हरियाणा और पंजाब में ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड