देश की खबरें | हिंसा के बाद अरूणाचल के विजयनगर में स्थिति सामान्य, 24 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंचायत चुनाव में असम राइफल्स के पूर्व कर्मियों के मताधिकार को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद अरूणाचल प्रदेश के सुदूर विजयनगर कस्बे में स्थिति अब सामान्य होने लगी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 13 दिसंबर पंचायत चुनाव में असम राइफल्स के पूर्व कर्मियों के मताधिकार को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद अरूणाचल प्रदेश के सुदूर विजयनगर कस्बे में स्थिति अब सामान्य होने लगी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को हुए उपद्रव व आगजनी के मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, किसानों के आंदोलन को लेकर कही ये बात.

इलाके का दौरा करने के बाद लौटे उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किमे कामिंग ने बताया कि संवेदनशील कस्बा जो तीन ओर से म्यामां से घिरा हुआ है, वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों को भी विजयनगर में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े | बड़ी कामयाबी! आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 33 करोड़ छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा.

राज्य के चांगलांग जिले के विजयनगर में योबिन स्टुडेंट्स यूनियन के नेतृत्व में करीब 400 लोगों ने शुक्रवार को अतिरिक्त सहायक आयुक्त, राज्य पुलिस की विशेष शाखा, डाक विभाग के कार्यालयों में आग लगा दी थी तथा स्थानीय पुलिस थाने में लूटपाट की थी।

भीड़ ने असैन्य हैलीपेड को भी आंशिक नुकसान पहुंचाया था।

एक अधिकारी ने बताया कि महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) चुखु अपा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार दोपहर को विजयनगर से करीब सात किलोमीटर दूर होजुलु गांव में छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि हिंसा में कथित तौर पर शामिल पांच संदिग्ध महिलाओं की भी पहचान की गई और उनसे पूछताछ की गई।

वहीं, महानिरीक्षक चुखु अपा ने 'पीटीआई-' को बताया, '' सभी महिलाओं को पूछताछ के लिए सोमवार को विजयनगर पुलिस थाने में पेश होने को कहा गया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now