देश की खबरें | मणिपुर बंद के दूसरे दिन सामान्य जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में हथियार रखने और सेना की वर्दी पहनकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार पांच युवकों को बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर मेइती समुदाय की महिलाओं के समूह मीरा पैबी और पांच स्थानीय क्लब द्वारा आहूत 48 घंटे के बंद के दूसरे दिन बुधवार को भी इंफाल घाटी के जिलों में आम जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 20 सितंबर मणिपुर में हथियार रखने और सेना की वर्दी पहनकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार पांच युवकों को बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर मेइती समुदाय की महिलाओं के समूह मीरा पैबी और पांच स्थानीय क्लब द्वारा आहूत 48 घंटे के बंद के दूसरे दिन बुधवार को भी इंफाल घाटी के जिलों में आम जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक बंद के दूसरे दिन भी शैक्षणिक संस्थान, बाजार, बैंक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति नगण्य रही और सड़कों पर कुछ वाहन ही नजर आए।

इंफाल घाटी के सभी पांच जिलों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़कों को बाधित किया और युवकों की रिहाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ी इलाकों में कानून-व्यवस्था से निपटने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।

इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई में एस सखी नाम की एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस इंफाल घाटी के पांच जिलों में निहत्थे नागरिकों को गिरफ्तार करना, हिरासत में लेना और उन पर आंसू गैस के गोले दागना जारी रखती है, जबकि चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिलों के कुकी-प्रभुत्व वाले इलाकों में खुलेआम जुलूस निकाल रहे सशस्त्र बंदूकधारियों के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है।’’

इंफाल पश्चिम जिले के नाओरेमथोंग में प्रदर्शनकारी एस बेबिसाना ने कहा, ‘‘ग्राम स्वयंसेवकों का काम पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों की परिधि में स्थित मेइती गांवों को कुकी-ज़ो उग्रवादियों के हमलों से बचाना है।’’

मणिपुर पुलिस ने शनिवार को अत्याधुनिक हथियार रखने और सेना की वर्दी पहनने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एक बयान में कहा कि पांचों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।

प्रदर्शनकारियों ने 16 सितंबर को पांच युवकों की रिहाई की मांग करते हुए पोरोम्पैट पुलिस थाने पर धावा बोलने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षाबलों को कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस गतिरोध के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के एक जवान को मामूली चोट आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड