देश की खबरें | नोएडा : नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, तीन अन्य की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कासना क्षेत्र के चिरसी गांव के पास एक नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में तीन और लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 27 जून कासना क्षेत्र के चिरसी गांव के पास एक नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में तीन और लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कासना के थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को चिरसी गांव के पास गंग नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि शव 8- 10 दिन पुराना प्रतीत होता है और पुलिस इस संबंध में हत्या और हादसा दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बुलंदशहर निवासी जितेंद्र अपने घर पर ऊंचाई से नीचे गिर गए। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि कासना क्षेत्र के ही राजा नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, रविवार रात को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शुक्ला ने बताया कि रविवार की रात को कासना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।

उन्होंने बताया कि प्रतीत होता है कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों तथा सोशल मीडिया की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट